हेलो , दोस्तों आज हम बात करने जा रहे सुंदरता के बारे में, जैसे की आजकल सभी महिलाये या लड़कियां चाहती है की वो सुन्दर और खूबसूरत दिखें | तो आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताएंगे | जिससे आपकी त्वचा खूबसूरत और चमकदार होगी |
खूबसूरत होंठों के लिए ब्यूटी टिप्स
तो आज हम सबसे पहले बात करते है अपने होंठों के बारे में-
खूबसूरत होंठों के लिए ब्यूटी टिप्स-
हर औरतें और लड़कियां चाहती है की उनके भी होंठ लाल और गुलाब से कोमल दिखें | गुलाबी होंठ चेहरे को चमकदार बनाकर खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है|
टिप्स 1 :
आप इसके लिए एक चम्मच दूध , और एक चम्मच दूध की क्रीम लें और इसमें थोड़ा एक दो पंखुड़ी केसर की डालें | इन्हें मिलाकर फ्रिज में रख दें और कुछ देर के लिए ठंडा होने दें | इसके बाद आप अपने होंठों पर लगाए और कुछ देर के बाद अपने हांथों से या रुई की सहायता से पोंछ दें |
टिप्स 2 :
शहद, हमारीं सभी प्रकार की त्वचा को पोषण देने में व नमी पहुँचाने का काम करता है | यह हमारे होठों की नमी को भी बढ़ाने में सहायक होता है |
इसके लिए आपको सबसे पहले आपको १/२ छोटा चम्मच शहद में १/२ छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाए और कुछ देर बाद साफ़ पानी से धो लें | कुछ दिनों तक इसका उपयोग करने से आपके होंठ गुलाबी और मुलायम हो जायेंगे |
टिप्स 3 :
टमाटर का पेस्ट क्रीम के साथ लगाएं |
टिप्स 4 :
गाजर का रस -चुकंदर के रस की तरह गाजर का रस भी होंठों के लिए फायदेमंद होता है | इसे आप रुई से होंठों पर लगाएं और कुछ देर के बाद पानी से धो लें|
टिप्स 5 :
संतरे का छिलका – संतरे के छिलके को धुप में सूखा कर उसका पाउडर बांये| इसके बाद उस पाउडर में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करे फिर उस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाए और सूखने के बाद अपनी अंगुलिओं से हलके हलके रगड़े इसके बाद इसे पानी से धो लें |
टिप्स 6 :
नींबू का रस – नींबू आपकी प्राकृतिक गुणों के लिए जाना जाता है और काले होंठों के लिए ये सबसे अच्छा उपाय है , यह होंठों के काले धब्बों को दूर | सोने से पहले होंठों पर नींबू का रस लगाए और सुबह उठ कर धो लें |
टिप्स 7 :
जैतून का तेल – अच्छे गुलाबी होंठ पाने के लिए शहद और नींबू के साथ जैतून का तेल का प्रयोग करे | इन तीनों को मिलाकर एक बाम बनाये और अपने होंठों पर लगाएं |
टिप्स 8:
हल्दी का स्क्रब – हल्दी पाउडर और दूध का पेस्ट बनाकर होंठों को एक ब्रश से साफ़ करके लगाएं | फिर 2-3 मिनट बाद ब्रश से रगड़े | होंठों को साफ़ तौलिये से साफ़ करके नेचुरल बाम लगाए |
टिप्स 9 :
घर का झरबेरी बाम – झरबेरी बाम और पेट्रोलियम जेली को मुलायम गुलाबी होंठ पाने के लिए इस्तेमाल करे |
टिप्स 10 :
कुछ समय के लिए दूध में गुलाब की पंखुड़ियों को डुबोएं और गाढ़ा फेंट लें | इसके इस्तेमाल से चमत्कारी परिणाम मिलेंगें | आप दूध की जगह ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी कर सकते है |