Makeup By Face Shapes
आज हम बात करते है अपने फेस के हिसाब से मेकअप कैसे करे | जैसा की सभी के फेस एक जैसे नहीं होते है ,किसी का फेस गोल, चौकोर ,डाइमंड, ओवल या हार्ट शेप का होता है | तो आज हम इन्ही फेस के हिसाब से मेकअप कैसे करे उस बारे में बात करते है |
- गोल फेस शेप -makeup for round shaped face
गोल चेहरा दिखने में जितना ज्यादा सुन्दर लगता है उतना ही बड़ा भी लगता है| राउंड शेप्ड फेस के लिए आँखों का मेकअप ज्यादा प्रभावी होना चाहिए | इसके अलावा गोल चहरे को कुछ स्लिम लुक देने वाला मेकअप किया जाना चाहिए | गोल चेहरे को स्लिम लुक देने के लिए कंटूरिंग सबसे बड़ी भूमिका निभाता है | चेहरे पर कंटूरिंग आप फाउंडेशन या कंसीलर की मदद से कर सकते है | राउंड फेस शेप वाली लड़कियों को आँखों पर बोल्ड eyeliner या फिर डार्क eye शैडो लगाना चाहिए | ब्लश लगाते समय, गालों पर तिरछे स्ट्रोक लगाए | इससे आपकी चीकबोन्स न सिर्फ उभरकर आएंगी बल्कि स्लिम भी लगेंगी |
- चौकोर फेस शेप – makeup for square shaped face
चौकोर चेहरे की कंटूरिंग के लिए बिना शिमर वाले मैट कलर्स का चुनाव करे जो आपकी नेचुरल स्किनटोन से 1 -2 शेड ज्यादा गहरा हो | स्क्वायर फेस के ऐंगल्स को कवर करने के लिए आपको खास eye मेकअप करना चाहिए आपको अपनी आँखों के चारों ओर कलर ऐड करने की जरूरत है, इससे चेहरे पर एक कंट्रास्ट डेवलप होगा, जो आपके चेहरे की शेप को बैलेंस का लेगा |
- डायमंड फेस शेप – makeup for diamond shaped face
इस तरह का फेस चीकबोन्स से चौड़ा होता है, जबकि jawline और माथे से पतला होता है | डाइमंड शेप के चेहरे की कंटूरिंग फेस को बैलेंस करने के लिए सबसे पहले चेहरे की जॉ लाइन और माथे को थोड़ा चौड़ा और चीकबोन्स को थोड़ा पतला करना चाहिए| ब्लश को चीकबोन्स पर लगाए न की उसके नीचे वाले हिस्से पर | ब्लश का चयन करते समय ये याद रहे कि इसका शेड हल्के और गाढ़े पिंक की जगह गहरा पीच या ब्राउन हो | आपके माथे को चौड़ा दिखाने के लिए जरूरी है कि eyebrows , सेण्टर से थोड़ी अलग हो | बात करे लिप्स की तो ब्राइट और ग्लॉसी लिप कलर के बजाये मैट लिपस्टिक का प्रयोग करें और अपने होंठों को फुलर दिखाने की कोशिश करे |

- ओवल फेस शेप – makeup for oval shaped face
ओवल फेस पर अगर अच्छा मेकअप किया जाये तो चेहरे का लुक एकदम निखार जाता है | ओवल फेस को ज्यादा कंटूरिंग की जरूरत नहीं होती है | अगर आपके चीकबोन्स कुछ ज्यादा highlite करना चाहती हैं तो आप अपनी चीकबोन्स के नीचे एक डार्क shade का ब्रॉन्जर या ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं और चीक्स के एपल्स पर हल्के shade का इस्तेमाल करें | आँखों के बेहतरीन लुक के लिए अपनी ब्रोज के नेचुरल आर्क पर ध्यान दें |
- हार्ट फेस शेप -makeup for heart shaped face
हार्ट शेप के फेस में न माथा बाकि चेहरे से ज्यादा चौड़ा, चीकबोन्स ज्यादा उभार लिए हुए और चिन चेहरे पर ज्यादा पतली सी दिखाई देती है | ऐसी फेस शेप वाली लड़कियों को अपने चेहरे के उभारों पर, जैसे माथे, नाक की टिप और चीकबोन्स पर अपने नेचुरल स्किन shade से 1 -2 shade डार्क फाउंडेशन लगाना चाहिए | आँखों की बात करे तो हमेशा डार्क eyeliner का ही चयन करे | ज्यादा eye मेकअप करने से बचे क्योँकि इससे आपकी आंखें दिखने में छोटी लगेंगी |
For more beauty tips click here