Scrub for oily skin in summer

आज के समय में हर कोई अपनी त्वचा को साफ और स्वस्थ रखना चाहता है। त्वचा की देख रेख करना इतना आसान नहीं होता है। बाजार में मिलने वाले महंगे स्क्रब होते है और उनमें कैमिकल की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जिससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन आप घर पर ही स्क्रब को बना सकते हैं। घर पर बनाए हुए स्क्रब कैमिकल फ्री होते है और आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा तेल निकालने में मदद करते है। घर पर बनाए गए स्क्रब हमारी त्वचा में से डेड सेल्स निकालने में मदद करते है और हमारी त्वचा निखारने में भी मदद करते हैं। तो आइये बताते है कैसे बनाए स्क्रब को –
Scrub for oily skin in summer
coconut oil scrub [ नारियल तेल का स्क्रब ]
- नारियल का तेल हमारी त्वचा की सभी प्रकार की गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
- नारियल तेल हमारी त्वचा में नमी बनाए रखता है।
- कोकोनट और चीनी हमारी त्वचा की डेड सेल्स को हटाने में भी मदद करते है।
how to use –
- एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक छोटी चम्मच चीनी की ले।
- तेल में चीनी को अच्छी तरह मिला ले फिर अपने चेहरे पर हल्के हांथों से इस स्क्रब को लगाए।
- तीन से चार मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। एक सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं।

Cucumber scrub [ खीरा स्क्रब ]
- इसको बनाना बहुत ही आसान है।
- खीरा हमारी त्वचा से तेल की मात्रा को कम करने में मदद करता है |
- क्योंकि यह खाने के स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है |
- और हमारी त्वचा के छोटे छोटे छिद्र को बंद करके हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
how to use –
- सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें।
- अब इसको अपने चेहरे पर लगाएं और अपने हाथो से गोल गोल घुमा कर मालिश करे।
- पांच मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसका उपयोग एक सप्ताह में दो बार करें |

Coffee scrub [ काफी स्क्रब ]
- कॉफी मे कैफिन की मात्रा पाई जाती हैं जो स्किन के लिए लाभदायक मानी जाती है।
- एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच दही मिला कर स्किन पर स्क्रब करें और कुछ समय बाद धो लें।

Oatmeal scrub [ ओटमील स्क्रब ]
- एक चम्मच ओटमील, एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद ले और सभी को मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और स्क्रब करें। इसे कुछ समय बाद धो लें।

For more beauty tips Click here