Skin care tips after holi
होली का त्योहार आने वाला है और इस त्योहार के आने से पहले ही लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। होली के त्योहार पर अबीर गुलाल, मिठाइयाँ और पकवान का इंतजाम तो सभी पहले से कर लेते हैं। मगर, होली खेलने से पहले सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की सुरक्षा के इंतजाम भी कर लें। आज हम आपको बताएंगे कि होली के पर्व पर आपको अपनी स्किन की प्री-केयर कैसे करनी चाहिए।
होली खेलने के बाद स्किन पहले से अधिक ड्राय हो जाती है और रंग में मौजूद केमिकल्स स्किन के पोर्स में चले जाते हैं। जिसका असर कई दिनों तक दिखता है। ऐसी स्थिति के बाद जब हम स्किन को रगड़-रगड़ कर उस पर से रंग छुड़ाते हैं तो स्किन और अधिक डैमेज हो जाती है जिसका असर एक सप्ताह बाद तक दिखता है। इस असर से बचने के लिए होली के रंग को छुड़ाने का सही तरीका यूज़ करना चाहिए।
ऐसे रंग छुड़ाए
- होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा जान रंगों को छुड़ाने में जाती है।
- ऐसे में सबसे पहले शरीर को अच्छी तरह से गीला कर लें। जिससे कि स्किन में आपके नमी आ जाए।
- क्योंकि रंग लगाने के बाद स्किन और अधिक रूखी हो जाती है।
- ऐसे में स्किन को रगड़ना सही नहीं होता है।
- रगड़ने से आपकी स्किन को काफी नुक्शान हो सकता है |
यूज़ करें दही और नींबू

- स्किन में नमी पैदा करने के लिए दही और नींबू के रस का इस्तेमाल करे।
- एक कटोरी में दो चम्मच दही लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को उस हिस्से में लगाएं जिस हिस्से में रंग लगा हुआ हैं। फिर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- जिससे कि आपकी स्किन दही के न्यूट्रिटेंट्स और नींबू के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन कर सके।
- फिर थोड़ी देर बाद नहा लें। होली के रंग शरीर पर से निकल जाएंगे।
यूज़ करें क्लींजिग एजेंट

- चेहरे को धोने के बाद एक बार कॉटन में क्लीजिंग एजेंट लेकर चेहरे पर लगाएं।
- इससे चेहरा मॉस्चराइज़ भी हो जाएगा और चेहरे पर से बाकि लगा हुआ रंग भी छूट जायेगा |
नहाने के बाद करें ये काम
- होली के रंगों से स्किन ड्राय हो जाती है। इसलिए नहाने के बाद तौलिये से शरीर को थपथपाकर सुखाएं |
- और उसके तुरंत बाद बॉडी लोशन लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
- शरीर को तौलिये से कभी भी रगड़कर न पोंछे | इससे स्किन में इरिटेशन या रेसेस हो सकता है |
धूप में ना निकलें
- आखिरी में सबसे जरूरी टिप्स, कि धूप में ना निकलें।
- आपकी स्किन में से रंग पानी सोख लेता है।
- ऐसे में अच्छा है कि नहाने के बाद पूरे दिन धूप में ना निकलें।
- नहीं तो शरीर में पानी की कमी हो जाएगी।
Disclaimer
आपकी स्किन और आपका शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अन्यथा हमारी कोई जिमेदारी नहीं होगी |

For more beauty tips Click here