साड़ी के साथ ये लाख के बैंगल्स डिजाइंस लगेंगे बेहद खूबसूरत
Bangles designs for Saree

सभी महिलाओं को सजने का संवरने का शौक होता है और बिना चूड़ियों के तो महिलाओं का श्रृंगार पूरा ही नहीं होता है। जब बात चूड़ियों की आती है, तो लाख के कड़ों का जिक्र जरूर होता है। यह कड़े दिखने में तो खूबसूरत होते ही हैं, साथ ही इनसे कई तरह की परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं।
ये लाख के कड़े पहनना राजस्थानी कल्चर का हिस्सा है और इसे वहीं की महिलाएं बनाती हैं। यह कड़े रंग-बिरंगे तो होते ही हैं, साथ ही इन पर मोती, नग, क्रिस्टल, स्टोन, बीड्स और जरी का काम भी किया जाता है, जो इन कड़ों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं।
Bangles designs for Saree
लाख के सिंपल कड़े
- लाख के सिंपल कड़ों को आप किसी भी सिंपल शिफॉन, कॉटन या फिर जॉर्जेट की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
- इस तरह के कड़ों के साथ आप कांच की सिंपल चूड़ी भी पहनती हैं,तो डिजाइनर लुक आता है।
- कांच की चूड़ी के अलावा आप लाख के कड़ों के साथ मेटल या फिर लाख की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
जड़ाऊ कड़े लाख के
- लाख के जड़ाउ कड़े आपको बाजार में मिल जाएंगे। ये पार्टी वियर होते हैं |
- और इस तरह के कड़ों को आप किसी भी भारी साड़ी या पार्टी वियर साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
- जड़ाऊ कड़ों के साथ आप डिजाइनर कांच की चूड़ी भी पहन सकती हैं |
- और चाहें तो बिना चूड़ी के भी आप ये कड़े पहन सकती हैं।
पेंटिंग वाले कड़े
- लाख के कड़ों में पेंटिंग वाले कड़े भी आते हैं।
- इसमें फूल-पत्ती, और पशु-पक्षियों के कई ऐसे चित्र बने होते हैं।
- यदि आप दुल्हन के लिए लाख के कड़े ले रही हैं, तो आपको बाजार में पूरा चूड़ा मिल जाएगा।
- इस तरह के लाख के कड़े रंग-बिरंगे होते हैं।
- इन्हें आप चूड़ी के साथ या फिर बिना चूड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।
For more Fashion tips Click here