मलाई से घी कैसे बनाये

आज हम आपको बताएँगे घर पर ही दूध की मलाई से घी बनाना | हम पहले मलाई से मक्खन बनाएंगे इसके बाद उससे घी बनायेगे | तो आइए शुरू करते है घी बनाना –
आवश्यक सामग्री

मलाई – 1/2 किलो या जितनी आपको लेनी हो
कोल्ड वाटर
विधि [मलाई से घी कैसे बनाये ]



- सबसे पहले आप मलाई को फ्रिज से थोड़ी देर के बाहर निकाल कर रख दें |
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में मलाई को पलट दें |
- अब आप इसे किसी चमचे या ब्लेंडर से ब्लेंड करे और कोल्ड वाटर थोड़ा थोड़ा डालते जाये |
- इससे मक्खन जल्दी निकलेगा |
- ध्यान रहे गर्मी के मौसम में कोल्ड वाटर और सर्दी के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते है |
- आप मक्खन मिक्सी से भी बना सकते आसानी से बन जाता है |
- इसी तरह से सारा मक्खन निकाल लें |
- अब गैस पर एक कढ़ाही रखें और बनाया हुआ मक्खन डालें |
- आप देखेंगे की मक्खन तुरंत पिघलने लगेगा |
- अब इसे आप चम्मचे से चलाते रहे | थोड़ी ही देर में आप देखेंगे की घी बनने लगा है |
- मलाई का जो कचरा है वो नीचे बैठ जायगा और घी ऊपर आ जायेगा |
- अब गैस बंद कर दें | घी को थोड़ा ठंडा होने दें |
- जब हल्का ठंडा हो जाये तब इसे किसी छन्नी से एक बर्तन में छान लें |
- और कंटनेर में भर के रख दें |
- ध्यान रहे बिलकुल गर्म घी छन्नी से न छाने इससे छन्नी जल जाएगी |
- लीजिये तैयार है मलाई से घी बनकर |
For more recipes Click here