must eat these 5 food in winter
सर्दी का मौसम बच्चों सहित बड़े बुर्जुगों के लिए थोड़ा ज्यादा कष्टदेने वाला होता है। कब किसको सर्दी लग जाए ये कोई नहीं जानता है।ठंड में हल्की सी लापरवाही भी लोगों को भारी पड़ जाती है। सर्दी के असर से बचने के लिए लोग चाहे कितने भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल क्यों न कर लें, फिर भी ठण्ड लग ही जाती है | ठंड से लडऩे के लिए बॉडी में अंदरूनी गर्मी होनी चाहिए।
शरीर में यदि अंदर से खुद को मौसम के हिसाब से ढालने की क्षमता होगी तो ठंड कम लगेगी और बीमारियां भी नहीं होंगी। यही कारण है कि ठंड में खानपान पर विशेष रूप से देने के लिए हमारे आयुर्वेद को बहुत महत्व दिया गया है। तो आज हम उन्ही चीजों के बारे में बातएंगे जिनका इस्तेमाल करने से ठण्ड से बचा जा सके |
1. बाजरे की रोटी
बाजरा एक ऐसा अनाज है। जिसकी रोटी सर्दी के दिनों में खाने से शरीर को गर्मी मिलती है।
इसलिए छोटे-छोटे बच्चों को बाजरा की रोटी जरूर खिलाना चाहिए। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते है।
और बाजरा में शरीर के लिए आवश्यक तत्व है।
जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन- बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है | और ठण्ड में हमारी बॉडी को गर्म रखने में मदद करता है |
2. बादाम का रोज सेवन ठंडियों में
बादाम कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसका रोज सेवन करने से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
अक्सर यह माना जाता है कि बादाम खाने से हमारी याद-दाश्त बढ़ती है।
इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है।
बादाम में डायबिटीज को निंयत्रित करने का गुण होता है। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।
जो की हमारी बॉडी के लिए बहुत फायेदेमंद होता है | खासकर ठंडियों में इसका सेवन जरूर करे |
3. खाने में शामिल करें अदरक
क्या आप जानते हैं कि रोजाना के खाने में अदरक शामिल करने से बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
सर्दियों में इसका किसी भी तरह से सेवन करने पर बहुत लाभ मिलता हैै।
इससे शरीर को गर्मी मिलती है और डाइजेशन भी सही रहता है।
4. मूंगफली
100 ग्राम मूंगफली के भीतर ये तत्व मौजूद होते हैं। प्रोटीन- 25.3 ग्राम, नमी- 3 ग्राम, फैट्स- 40.1 ग्राम, मिनरल्स- 2.4 ग्राम, फाइबर- 3.1 ग्राम, काबोहज़इड्रेट- 26.1 ग्राम, ऊजाज़्- 567 कैलोरी, कैल्शियम – 90 मिलीग्राम, फॉस्फोरस 350 मिलीग्राम, आयरन-2.5 मिलीग्राम, कैरोटीन- 37 मिलीग्राम, थाइमिन- 0.90 मिलीग्राम, फोलिक एसिड- 20मिलीग्राम।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनिरल्स आदि तत्व इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
मूंगफली तो अधिकतर लोगो की पसंद होती है |
खासकर टाइमपास करना हो तो मूंगफली लेकर बैठ जाओ इससे आपका टाइम भी पास हो जायेगा और इसको खाने से आपकी बॉडी को भी फायदा होगा |
5. तिल
सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
तिल के तेल की मालिश करने से ठंड से बचाव होता है।
तिल और मिश्री का काढ़ा बनाकर खांसी में पीने से जमा हुआ कफ निकल जाता है। तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं
जैसे, प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स और काबोहॉइट्रेड आदि।
प्राचीन समय से खूबसूरती बनाए रखने के लिए तिल का उपयोग किया जाता रहा है।

For more recipes Click here