पानीपुरी का आलू मसाला
Aloo Masala For Golgappe

पानीपुरी एक ऐसी डिश हर कोई पसंद करता है शयद ही कोई हो जिसे ये न पसंद हो | पानीपुरी खाने का मज़ा तभी आता है जब इसका पानी और मसाला दोनों ही टेस्टी हो | अगर टेस्टी न हो तो स्वाद बिलकुल फीका हो जाता है | तो आज हम लाये है गोलगप्पे का आलू मसला रेसिपी | तो आइये शुरू करते है –
आवश्यक सामग्री

आलू- 2-3 उबले हुए
हरा धनिया – बारीक़ कटा हुआ
हरी मिर्च – 2 से 3
प्याज – 1
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
विधि {Aloo Masala For Golgappe }
- सबसे पहले आप आलू को उबाल लें |
- इसके बाद आलू को छील कर मैश कर लें |
- अब प्याज ,हरी धनिया , और हरी मिर्च को काट लें |
- अब आलू में प्याज , नमक , लाल मिर्च, धनिया और हरी मिर्च डालें |
- सारे मिश्रण को अच्छी तरह आलू में मिला लें |
- लीजिये आलू मसाला बनकर तैयार है |
- अब एक गोलगप्पा लीजिये उसमें आलू मसाला डालिये और खट्टा मीठा पानी डालकर खाने का आनन्द उठाइये |

For more recipes Click here