Bathua Paratha recipe in hindi
हेलो दोस्तों, जैसे की ठण्ड का मौसम शुरू हो गया है तो ठण्ड में गरमागरम पराठें खाने का अपना ही मजा है | चाहे वो आलू का पराठा हो, दाल का पराठा हो, मूली का हो, मेथी का हो या बथुआ का | तो आज हम इसमें आप से बथुआ के पराठे की रेसिपी सेयर करने जा रहे, तो चलिए शुरू करते है बथुआ के पराठे के रेसिपी –
आवश्यक सामग्री
गेहूं का आटा : 200 ग्राम
बथुआ : 250 ग्राम
लहसुन : 4 से 5 कलियाँ
अदरक : दो इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च : दो
घी : दो टेबल स्पून
नमक : स्वादानुसार
अजवाइन : 1/2 टेबल स्पून
विधि
- सबसे पहले तो आप बथुआ के मोटे डंठलों को तोड़ कर निकाल दें और उसके बाद बथुआ की पत्तियों को नरम डंठल सहित निकाल लें |
- और इस बात का ध्यान रखें की बथुआ की सख्त डंठलों का इस्तेमाल नहीं होगा |
- बथुआ की पत्तियों को चोप्पिंग ट्रे पर रखकर तेज धार वाले चाकू से बारीक़-बारीक़ काट लें |
- और एक बड़े से बर्तन में कटे हुए बथुआ को डालकर खूब अच्छी तरह से धो लें |
- अब बथुआ की पत्तियों के पानी को किसी जालीदार टोकरी में डालकर निथार लें | और उबलने के लिए रख दें |
- 10 मिनट उबलने के बाद गैस को बंद कर दें और बथुआ को ठंडा होने दे बथुआ ठंडा होने पर जार में डालकर दरदरा पीस लें |
- अब आटा में मोअन के लिए एक बड़ा चम्मच तेल डालेंगे और आटे में नमक और अजवाइन डाल दें |
- लहसुन और अदरक को कद्दूकस करके इसी आटे में मिला दे |
- आटे में डाली गई सारी चीजों को खूब अच्छी तरह से मिक्स कर दे और आटे को थोड़ा सा मल-मल के मिलाये और अब इसमें बथुआ डाल दें |
- आटा तैयार हो जाये तो फिर बस अब आपको पराठे तवे पर सेंकना है |
अब आगे की विधि
- पराठे को अपनी पसंद के आकार में ही बेले आमतौर पर तो पराठे गोल या फिर तिकोने ही बनाये जाते हैं |
- लेकिन अगर आप चाहें तो चौकोर पराठे भी बना सकते हैं |
- पराठा बेलने के बाद इसे तवे पर रख दें, पराठा तवा छोड़ने लगे तो फिर इसे पलट दें |
- अब ऊपर की ओर चम्मच से घी लगा दें | एक बार फिर से पराठे को पलट दें |
- अब दूसरी तरफ भी घी लगा दें अब पराठे को अलट-पलट कर अपने हिसाब से सेंक लें |
- आपका बथुआ का पराठा बनाकर तैयार है इसे गरमागरम खाएं तो बहुत ही अच्छा रहेगा |
- लेकिन आप इसे टिफ़िन में देना चाह रहे हैं तो फिर इसे खुला न छोड़ें नहीं तो ये अकड़ जायेंगे |
- इसे बनाने के तुरंत बाद ही मोड़ कर टिफ़िन या फिर कैसरोल के अंदर रख दें |
- बथुआ का पराठे को आप दही, टमाटर की चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं |

For more recipes Click here