HOW TO MAKE BURGER

बाजार में आजकल कई तरह के बर्गर मिलते है | अलग अलग वैराइटी के | हमारा मन बर्गर खाने का कर रहा तो हमें बाजार जाना पड़ता है | अगर हम इसे घर पर ही बनाना आ जाये तो बाजार जाने की जरूरत ही नहीं है | और जब भी आपको को कुछ टी टाइम पर य डिनर टाइम खाने का मन करे तो झटपट बना कर खा सके | तो आइये शुरू करते है बर्गर को बनाना –
HOW TO MAKE BURGER
आवश्यक सामग्री
बर्गर बन – 4
आलू मैश किये हुए – 4
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – 5 चम्मच
चावल का आटा – 4 चम्मच
प्याज – 4 स्लाइस में कटा हुआ
टमाटर – 4 स्लाइस में कटे हुए
टोमैटो केचप – 2 चम्मच
ग्रीन चिल्ली केचप – 1 चम्मच {अगर स्पाइसी पसंद है तो ही लगाए नहीं तो अवॉयड कर सकते है }
पनीर स्लाइस – 4
विधि {HOW TO MAKE BURGER }
टिक्की बनाने की विधि

- सबसे पहले बाउल में मैश किये हुए आलू डालें |
- अब उसमें धनिया,गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करे |
- अब तैयार किये हुए मिश्रण से एक गोला बनाये और हाथो से दबाकर टिक्की का शेप दें |
- इसी तरह से सारी टिक्की बनान लें |
- अब एक बाउल में चावल का आटा घोल लीजिये |
- और एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब रखिये |
- इसके बाद एक एक टिक्की को चावल आटे के घोल में डुबा कर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटे और अलग प्लेट में रखते जाये |
- अब गैस पर एक एक कढ़ाही रखें और उसमें तेल डालकर गर्म होने दें |
- तेल गर्म हो जाने के बाद टिक्की को डालें और गोल्डन फ्राई होने तक पकाये |
बर्गर बनाने की विधि

- अब बर्गर बन को बीच से कट करें |
- इसके बाद एक तरफ टोमेटो केचप और दूसरी बन बन चिल्ली केचप लगाए |
- अब उसपर बनायीं हुयी टिक्की रखे |
- इसके बाद उसमें चीज़ स्लाइस रखे |
- अब प्याज और टमाटर की स्लाइस रख दें और दूसरी बन से इसे ढक दें |
- आप अपने हिसाब से वेजिटेबल ऐड कर सकते है जो आपको पसंद है |
- चाहे तो आप बर्गर को मक्खन में सेक सकते है या ऐसे भी खा सकते है |
- जाइए आपको पसंद हो |
- लीजिये तैयार आलू टिक्की बर्गर |
FOR MORE RECIPES CLICK HERE