Kanda(onion) poha recipe

नाश्ते में अगर आपको कुछ बनाना है तो कांदा पोहा आपके लिए बेहतर ऑप्शन है | यह स्वाद में जितना टेस्टी होता है उतना ही यह हेल्थ के लिए भी अच्छा है | इसमें कम कैलोरी पायी जाती है | साथ ही इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है | वैसे तो कांदा पोहा महाराष्ट्र का व्यंजन है लेकिन आज यह देश के हर कोने में बनाया जाता है | मुंबई में तो यह स्ट्रीट फूड है, सबसे अच्छी बात यह है कि कांदा पोहा को बनाना बहुत आसान है और इसे झट-पट बनाया जा सकता है | इसे पूरे परिवार के साथ खाया जा सकता है. तो आइए बनाते है कांदा पोहा –
आवश्यक सामग्री
पोहा – 4 कप
कच्ची मूंगफली – 1/2 कप
बारीक कटा हुआ प्याज – 1 कप
तेल – 2 टेबलस्पून
सरसों – 1 टीस्पून
कटी हुई हरी मिर्च – 2 टीस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
कड़ी पत्ता – 8
हींग – एक चुटकी
हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले पोहा को थोड़े पानी में डालकर इसे धो लें | इसके बाद इसे छन्नी से छान लीजिए |
- दूसरी तरफ एक पैन को चूल्हा पर गर्म कीजिए |
- अब इसमें तेल डालिए | इसे मीडियम आंच पर गर्म करें |
- फिर इसमें कच्ची मूंगफली के दाने डालकर भून लें |
- इसके बाद उसी पैन में दोबारा तेल डालें |
- और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सरसों, जीरा, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च, हींग और प्याज डालकर मीडियम आंच पर चलाते रहिए |
- इसे 3 से चार मिनट तक आंच पर पकने दें |
- याद रहे जब तक आप इसे पैन में गर्म कर रहे हैं इसे तब तक चलाते रहिए |
- जब प्याज ब्राउन हो जाए तब इसमें पोहा और हल्दी पाउडर को डालें |
- आप चाहें तो इसमें हल्की चीनी भी डाल सकते हैं |
- अब फिर से इन सभी चीजों को पैन में मिलाइए और इसे कुछ देर तक चलाते रहिए |
- जब सब अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें नींबू का रस, धनिया पत्ता, घिसा हुआ नारियल आदि भी डाल सकते हैं |
- दो तीन मिनट गर्म होने के बाद आंच को बंद कर दीजिए और पैन को उतार लीजिए |
- अब आपका कांदा पोहा बनकर तैयार हो गया |
- इसे आप गरमा गरम सुबह की चाय हो या शाम की नास्ते में खाइये |

for more recipe Click here