Moong Dal Kachori Recipe

Moong Dal Kachori Recipe
आपने आलू की कचौड़ी तो बहुत बार खाई होगी | मगर इस बार जब चटपटा खाने का मन करे तो मूंग की दाल की चटपटी कचौड़ी जरूर बनाये यह खाने में बहुत ही खस्ता और चटपटी होती है | इसे बनाना भी बहुत आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता | तो आज आपको बताते है मूंग दाल की कचोरी बनाना –
Moong Dal Kachori Recipe
आवश्यक सामग्री
मैदा / आटा – 1 कप
मूंग दाल – आधा कप
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच पिसी हुई
गरम मसाला पाउडर – 1/4 छोटे चम्मच
अमचूर पाउडर – 2 छोटे चम्मच
रिफाइंड तेल – 1 कप
घी – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1/2 छोटे चम्मच
अदरक – 1/4 छोटे चम्मच कद्दूकस किया हुआ
धनिया पाउडर – 1/4 छोटे चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटे चम्मच
बेसन – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि [ Moong Dal Kachori Recipe ]
- सबसे पहले तो आप मूंग दाल को रात भर भिगो कर रख दें |
- फिर मूंग दाल अच्छे से फूल जाने के बाद उसको साफ़ कर लें |
- अब एक मिक्सर जार में दाल को डालकर थोड़ा दरदरा पीस लें |
- और इसे एक तरफ रख दें |
- अब आप एक बर्तन में मैदा, बेसन और घी को आपस में अच्छी तरह से मिला लें |
- फिर इसमें नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें |
- इसके बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर अलग एक प्लेट में रख दें |
- अब आप एक कढ़ाही या पैन को धीमी आंच पर गर्म करके उसमें तेल डालें |
- इसके बाद तेल गरम हो जाने पर उसमें हींग और जीरा को डालकर चटकाएं |
- फिर पीसी हुई उड़द दाल डालकर एक मिनट के लिए और पका लें |
- अब इसमें हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, गरम मसाला पाउडर, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल दें |
- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर कुछ मिनट के लिए पकने दें |
- अब आटे की लोई को छोटे या मध्यम आकार में बेलकर उसमें इस फीलिंग को भरें |
- फीलिंग को बीच में डालकर अच्छे से ऐसे मोड़ लें कि उनका मसाला बाहर न निकले |





















पकाने की विधि
- अब एक कढ़ाही लें और उसमें तेल डालकर गरम होने के लिए रखे |
- फिर इसमें एक एक करके कचौड़ियों को डालें |
- और इन्हें सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से फ्राई करें |
- लीजिये तैयार है आपकी गरमा गरम मूंग दाल की कचोरी |
- इसे आप हरी चटनी, इमली चटनी, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती डाल कर सर्व करें |

For more recipes Click here