Nachoj Chips recipe

Nachoj Chips recipe

Nachoj Chips recipe

नाचोज चिप्स मक्के के आटे से बनाये जाते है | इसे आप तेल में डीप फ्राई करके या बेक करके भी बना सकते है |
नाचोज चिप्स को ज्यादातर तिकोने आकार में ही बनाया जाता है | तो आइये शुरू करते है क्रिस्पी क्रिस्पी नाचोज चिप बनाना-

Nachoj Chips recipe

आवश्यक सामग्री

मक्के का आटा – 2 कप
गेहूं का आटा – 1 कप
रिफाइंड आयल – 4 चम्मच मोयन लगाने के लिए
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
रिफाइंड आयल – नाचोज तलने के लिए

विधि [Nachoj Chips recipe ]

  • सबसे पहले एक बाउल में मक्के और गेहूं के आटे को मिला लीजिये |
  • अब इसमें हल्दी पाउडर डालें |
  • और गर्म पानी (गुनगुना ) से एक सख्त आटा गूँथ लें |
  • अब आटे को 10-15 मिनट के लिए ढक के रख दें |
  • जिससे आटा फूलकर थोड़ा सेट हो जायेगा |
  • अब आटे में दो चम्मच तेल डालें और नमक और अजवाईन डालकर मसल लें |
  • सारी चीज़ों को अच्छे से मसल कर गूँथ लें जिससे आटा चिकना हो जायेगा |
  • अब प्लास्टिक की एक साफ़ पन्नी ले लीजिए और उसमें हल्का तेल लगा लीजिये |
  • नाचोज चिप्स का मिश्रण की एक लोई रखें और बेलन से रोटी की तरह बेल लें |
  • अब किसी फोर्क चम्मच से इसे गोद लें |
  • इसके बाद चाकू से तिकोने आकार में काट लें |

अब आगे

  • गैस पर कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें |
  • इसके बाद नाचोज चिप्स डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें |
  • चिप्स को एक जाली में निकाल के रखें जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये |
  • अब किसी बर्तन में मन पसंद का मसाला मिलाकर थोड़ा हिला दें |
  • जिससे मसाला अच्छे से कोट हो जाये |
  • अब इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में भर के रख दें |
  • लीजिये तैयार नाचोज चिप्स |

For more recipes Click here

By Diksha Kushwaha

Hi , My Name is Diksha Kushwaha. I love to write beauty tips content and food recipes.