Nariyal chutney

Nariyal chutney

Nariyal chutney

नारियल चटनी एक ऐसी रेसिपी है जो दक्षिण भारत के हर घरों में बनायीं जाती है | ये कच्चे नारियल के गोले से बनायीं जाती है | तो आइये शुरू करते है नारियल चटनी की रेसिपी –

आवश्यक सामग्री

कच्चे नारियल के टुकड़े – 1 कप
हरी मिर्च – 4 से 5
मूंगफली के दाने – 4 चम्मच
हरा धनिया – थोड़ी से
साबुत लाल मिर्च – 2 से 3
करी पत्ता – 8से 10
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 चम्मच
राई दाना – 1/2 चम्मच
हींग – चुटकी भर

विधि [ Nariyal chutney ]

  • नारियल को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें |
  • अब नारियल के टुकड़ों को और मूंगफली के दानो को मिक्सर में दरदरा पीस लें |
  • इसके बाद इसी मिश्रण में हरी मिर्च , धनिया की पत्ती , नमक मिलाकर पानी के साथ मिक्सी में बारीक़ पीस लें |
  • अब आपकी चटनी तैयार है |
  • अब इसमें तड़का लगाएंगे |
  • तड़का लगाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें |
  • जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें राई के दाने, हींग, और करी पत्ता को तड़का लीजिये |
  • तैयार तड़के को पिसी हुई चटनी में मिला दें |
  • लीजिये नारियल की चटनी बनकर बिलकुल तैयार है |
  • दोसे , इडली , उपमा के साथ खाने के लिए बिलकुल तैयार है |
  • अगर चटनी ज्यादा तीखी हो गयी हो तो थोड़ा सा दही मिला दें |
  • तीखा पन सही हो जायेगा |

For more recipes Click here

By Diksha Kushwaha

Hi , My Name is Diksha Kushwaha. I love to write beauty tips content and food recipes.