Panchamrut recipe for puja

पंचामृत (चरणामृत ) ज्यादातर हमारे हिन्दू और जैन धर्म की किसी भी पूजा , कथा या अभिषेक के लिए बनाया जाता है | जन्माष्टमी तो चरणामृत तो जरूर ही बनाया जाता है और प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है | ये पांच चीजों से मिलकर बनाया जाता है | तो आइये जानते है कैसे बनाते है पांच चीज़ो को मिलाकर पंचामृत –
Panchamrut for puja
आवश्यक सामग्री

ताजा गाय का दूध – 500 ग्राम
चीनी – स्वादानुसार
मखाने (छोटे छोटे कटे हुए ) – 20 ग्राम
चिरौंजी – 10 ग्राम
तुलसी के पत्ते – 8 से 10
गंगाजल – 2 चम्मच
शहद – 10 चम्मच
देशी घी – 1 चम्मच
दही – 150 ग्राम
विधि [Panchamrut recipe for puja]
- सबसे पहले एक बर्तन में कच्चा दूध पलट लें |
- फिर दूध में शहद को मिलाये |
- इसके बाद इसी में चिरौंजी और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें |
- अब इस तैयार मिश्रण में मखान , दही और गंगाजल डालकर चमचे या चम्मच से अच्छी तरह से चला दें |
- अब इसमें ऊपर से तुलसी के पत्ते डाल दें |
- लीजिये ततैयार है भगवान् जी को प्रसाद में चढ़ाने के लिए चरणामृत |
- पंचामृत से भगवान् का अभिषेक भी किया जाता है |
For more recipes Click here