Paneer samosa recipe in hindi
आवश्यक सामग्री
तेल : 1 टेबलस्पून
जीरा : 1/2 टीस्पून
बहुत बारीक़ कटे प्याज : 1/4 कप
अदरक हरी मिर्च का पेस्ट : 1 टीस्पून
बहुत बारीक़ कटी शिमला मिर्च : 1/4 कप
अमचूर पाउडर : 1 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर : 1 टीस्पून
बहुत बारीक़ कटा पनीर : 1 कप
नमक : स्वादानुसार
बारीक़ कटा हुआ धनिया : 2 टेबलस्पून
पुदीना चटनी : परोसने के लिए
विधि
- एक चौडे पैन में तेल गरम कीजिये | जीरा डालिये |
- जब जीरा चटकने लगे तो प्याज और अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनिये |
- शिमला मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पनीर, नमक तथा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाइये |
- मध्यम आंच पर 2 मिनट भूनिये | पूरी तरह ठंडा कीजिये और मिश्रण को बराबर 8 भागों में बांटकर एक तरफ रख दीजिये |
- समोसा पट्टी को सुखी,साफ़, समतल जगह पर रखिये |
- पट्टी के एक कोने पर 1 भाग भरावन मिश्रण रखिये और त्रिकोण के रूप में मोड़िये |
- किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर समोसे को बंद कर दीजिये |
- शेष बची सामग्री और पट्टियों से यही प्रक्रिया दोहराते हुए बाकि 7 समोसे बनाइये |
- एक कढ़ाही में तेल गरम कीजिये और थोड़ा-थोड़ा करके समोसों को चारों तरफ से भूरा होने तक तल लीजिये |
- तेल सोखने वाले कागज पर निकालिये और पुदीना चटनी के साथ गरमा गरम परोसिये |

For more recipes Click here