Punjabi masala kadhi recipe
आवश्यक सामग्री
Punjabi masala kadhi recipe
बेसन – 200 ग्राम( 1.5 कप)
खट्टा दही – 400 -500 ग्राम
हींग – 1-2 पिन्च
जीरा – 1/2 चम्मच
मैथी – 1/2 चम्मच
धनिया- जीरा पाउडर- 1/2,1/2चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच.
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
प्याज- 2 बारीक कटी
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 2 – 3 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – बारीक कटी हुई
पकोड़ियां बनाने के लिये
- 1कप बेसन में 1कप प्याज, हरी मिर्च धनिया पत्ती जीरा और धनिया पाउडर ,हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाएँ |
- और गाढ़ा घोल तैयार करें।
- फिर गैस पर कढ़ाही रखें और तेल डाल कर गरम करते
- और पकोड़े को बना लें | पकोड़ो को तब तक फ्राई करें जबतक गोल्डन ब्राउन न हो जाये |
- इसी तरह सारे बेसन की पकौड़ियां बना लें |
कढ़ी बनाने के लिए
- कढ़ी बनाने के लिये सबसे पहले 1/2 कप बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लें |
- और फेटे हुआ दही ,हल्दी पाउडर मिलाएँ और गुठलियां न रहे ऐसा घोल तैयार करें |
- फिर इसमें लगभग 1 लीटर पानी मिला दीजिये | बाकि जितना आपको काम ज्यादा बनाना है उस हिसाब से पानी डालें |
- फिर उसी कढ़ाही में 1 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल लें |
- तेल को गरम करें, गरम होते ही तेल में हींग, मैंथी और जीरा डाल दें |
- जीरा ब्राउन हो जाने पर, 1कटा प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनिए , लाल मिर्च पाउडर डालें और भूने |
- अब दही बेसन का घोल डाल कर, घोल को चम्मच से तबतक चलाते रहें, जबतक घोल गाढ़ा न हो जाय |
- और घोल में उबाल न आ जाय | घोल में उबाल आने के बाद, पकौड़ियाँ डाल दें और चमचे से चलाते जायं |
- कढ़ी में फिर से उबाल आने पर, उसमें नमक डाल कर मिला दीजिये |
- कढ़ी को 10-15 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, बीच- बीच में चलाते रहिये।
- तड़के के लिए- तड़का पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें |
- 1/2 चम्मच जीरा और 1-2 लाल मिर्च डालें ,और गैस बन्द कर दीजिये |
- 5-10 करी पत्ते डाल दीजिये. इस बघार को कढ़ी के ऊपर डालिये. आपके लिये पकोड़े की तीखी कढ़ी तैयार है |

for more recipes Click here