Bharwan Taroi Recipe
आपने तोरई तो कई बार खाई होंगी, पर कभी भरवां तोरई खायी है | भरवां तोरई का जायका आपको बेहद पसंद आएगा | यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है | साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है| वहीं आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही इसे बना सकते है | कुछ अलग से लाने की जरूरत नहीं पड़ती | तो इस बार आपका भी कुछ मसालेदार बनाने और खिलाने का मन है, तो जरूर ट्राय करें भरवां तोरई | तो आइये जानते है कैसे बनाते है इसे –
आवश्यक सामग्री
Bharwan Taroi Recipe
तोरई – 10 छोटी छोटी
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
सौंफ पाउडर- आधा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
तेल- 4 चम्मच
हींग – एक चुटकी
जीरा – आधा चम्मच
प्याज – बड़े साइज की दो
लहसुन – चार कलियां
नमक- स्वादानुसार
विधि ( Bharwan Taroi Recipe )
- सबसे पहले तरोई को धो लें |
- फिर इनको छील कर इनको बीच से काट कर इनके अंदर से गूदा निकाल लें |
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें |
- अब इसमें हींग और जीरा डालें |
- इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुल डाल दें |
- फिर इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर , नमक डाल दें |
- अब इसे अच्छी तरह चलाकर भुनने दीजिए |
- जब तेल, मसाला अलग हो जाए तो समझिए कि अब भुना हुआ मसाला तोरई में भरने के लिए तैयार हो चुका है |

अब आगे
- इसके बाद सभी तरोई के अंदर यह मसाला भर दें |
- इसके बाद मसाला भरी तरोई को धागे से बांध दें |
- इससे इनमें भरा मसाला पकने के दौरान निकलेगा नहीं, फिर कड़ाही में तेल डाल कर गरम करें |
- मसाले भरी तरोई अब तेल मे डाल दें |
- इसके बाद कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और कुछ देर पकने दें |
- इन्हें हल्की आंच पर पकाएं | इसके बाद तरोई को पलट दें और दोबारा पकने के लिए ढक दें |
- फिर से इन्हें करीब 5 मिनट तक पकाएं. अब आपकी स्वादिष्ट भरवां तरोई की सब्जी तैयार हैं |
- इन्हें आप रोटी, पूड़ी किसी के भी साथ खाएं |

For more recipes Click here